आईसीआईसीआई लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड लॉन्च

Nov 10 2026

ग्वालियर। आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने आईसीआईसीआई लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह नया इक्विटी निवेश विकल्प कंपनी की ज्यादातर यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप)के साथ उपलब्ध होगा। इस फंड के माध्यम से निवेशकों को मजबूत वित्तीय स्थिति और शेयर की कीमतों में सकारात्मक रुझान वाली कंपनियों में निवेश करने का अवसर मिलेगा। यह इंडेक्स फंड निवेशकों को लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न दिलाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके तहत बीएसई 500की सूची में शामिल 50 ऐसे शेयरों का विविध पोर्टफोलियो बनाया जाएगा, जो दो प्रमुख मानकों- मोमेंटम और क्वालिटी पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं। आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस के मनीष कुमार ने कहा आईसीआईसीआई लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड निवेशकों को मजबूत कारोबारी मॉडल, कमाई की बेहतर संभावनाओं और शेयर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी वाली कंपनियों में निवेश के माध्यम से लंबी अवधि में संपत्ति बनाने का प्रभावी अवसर देता है। खास बात यह है कि निवेशकों को ऐसी कंपनियों के पोर्टफोलियो में निवेश का मौका मिलेगा, जिनकी वित्तीय स्थिति मजबूत है। कंपनियों का चयन रिटर्न ऑन इक्विटी, डेट टू इक्विटी और प्रति शेयर आय (ईपीएस) जैसे वित्तीय मानकों के आधार पर किया जाता है। साथ ही, इन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में पिछले 12 महीनों के दौरान अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ‘
गौरतलब है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाहीमें 99.3' का क्लेम सेटलमेंट रेशियो दर्ज किया है। वहीं, बिना जाँच वाले दावों के निपटारे में औसतन 1.1 दिन का समय लगा। ये आँकड़ें जरूरत के समय ग्राहकों और उनके परिवारों के साथ खड़े रहने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। आईसीआईसीआई लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड कंपनी की ज्यादातर यूलिपयोजनाओं के साथ उपलब्ध होगा। इनमें आईसीआईसीआईलाइफ प्रोटेक्ट एन गेन, आईसीआईसीआईलाइफ सिग्नेचर एश्योर, आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर, आईसीआईसीआई लाइफ प्लेटिनम और आईसीआईसीआई लाइफ वेल्थ एलीट प्रो शामिल हैं। इन योजनाओं में लाइफ कवर का लाभ भी मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।