56वां श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 5 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 17 से

Nov 10 2026

ग्वालियर। श्री श्याम मण्डल श्याम हवेली (रजि.) ग्वालियर द्वारा 56वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ 17 से 21 नवंबर तक श्री श्याम हवेली पाताली हनुमान हजीरा पर मनाया जा रहा है। यह महोत्सव भक्त शिरोमणि श्यामलीन किशन बाबा (संस्थापक श्री श्याम मण्डल) के आशीर्वाद एवं सानिध्य में आयोजित हो रहा है।
 पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के श्याम अग्रवाल, एमके अग्रवाल, संजय क_ल, संजीव सिंघल ने बताया कि 5 दिवसीय कार्यक्रम के तहत 17 नवंबर मंगलवार को श्याम हवेली पर सायं 7 बजे अखंड ज्योति प्रज्वलन एवं भजन कीर्तन के साथ सायं 9 बजे से सुंदरकांड का पाठ होगा। 18 नवंबर बुधवार को रात्रि 8 बजे से भजनों की चौपाल होगी। 19 नवंबर गुरुवार को सायं 7 बजे से भजनों का अखाड़ा कुमार गौरव पारिख (कोलकाता) एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा होगा। 20 नवंबर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से निशान पूजन व दोपहर 2 बजे से श्री श्याम प्रभु की भव्य शोभा यात्रा और सायं 7 बजे से विशाल जागरण प्रभु इच्छा तक भजन गायक नरेश नरसी फतेहाबाद, मनोज शर्मा ग्वालियर, गुलाब नाथ रामगढ़ शेखावाटी, सुनील जैन दिल्ली एवं सभी स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाएगा। 21 नवंबर शनिवार को श्री श्याम हवेली पर प्रात: 9 बजे हवन, दोपहर 1 बजे से प्रसादी आपके आगमन तक।
कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कुमार टिबड़ीवाल ने बताया कि हर महीने शुक्ल पक्ष एवं कृष्ण पक्ष की एकादशी के कीर्तन में आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है। इस 5 दिवसीय महोत्सव में ग्वालियर अंचल के अलावा राजस्थान, दिल्ली, इंदौर, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश से भी हजारों की संख्या में बाबा के भक्त शामिल होने आ रहे हैं।