आदर्श गौशाला में दशम गोवर्धन महोत्सव 10 नवंबर को
Nov 09 2026
ग्वालियर। ग्वालियर की आदर्श गौशाला में इस वर्ष दशम गोवर्धन महोत्सव का भव्य आयोजन आज म्रगलवार 10 नवंबर को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। गोवर्धन पर्व के अवसर पर प्रदेश का सबसे बड़ा गोवर्धन पर्वत तैयार किया जाएगा। इसके लिए लगभग 151 टन गोबर का उपयोग किया जा रहा है। धार्मिक आस्था, गौ-संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष गौशाला में 108 टन गोबर से गोवर्धन पर्वत तैयार किया गया था।
अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार ने बताया कि गोवर्धन पर्व के आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के साथ पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके लिए गौशाला में लगभग 10 हजार गायों के बीच गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया जा रहा है। आयोजन में किसानों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि उन्हें गौवंश के महत्व, प्राकृतिक खेती और गोबर के विभिन्न उपयोगों के प्रति जागरूक किया जा सके। गोबर से तैयार होने वाला यह विशाल गोवर्धन पर्वत धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, गौ-संवर्धन और प्राकृतिक कृषि का संदेश भी देगा।
पांच विषयों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी
आयोजन के दौरान पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती, कृषि अवशेष प्रबंधन, गौ-संरक्षण एवं संवर्धन, सहकारिता एवं कृषक स्वावलंबन तथा नवीन ऊर्जा एवं कृषि नवाचार जैसे विषयों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, जैविक उत्पादों और कृषि में गोबर के उपयोग से होने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों को प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस आयोजन में लगभग एक हजार किसानों को आमंत्रित करने की तैयारी है। विशेष रूप से प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों, गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा कृषि नवाचार से जुड़े लोगों को शामिल किया जाएगा। संतों की उपस्थिति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होंगे। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, गौ-महिमा एवं प्रकृति संरक्षण के महत्व से परिचित कराया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









