जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और आतिशबाजी
Nov 09 2026
ग्वालियर। दीपावली के पावन अवसर पर जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। सोसाइटी के सदस्यों ने सुरेश नगर स्थित कबीर पार्क के पास झुग्गी बस्तियों में पहुंचकर आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर सोसाइटी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजसेवी अरुणेश सिंह भदौरिया ने बच्चों को मिठाइयां एवं आतिशबाजी वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। उन्होंने कहा कि ‘दीपावली का वास्तविक अर्थ केवल अपने घरों को रोशन करना नहीं, बल्कि उन चेहरों पर भी खुशियां लाना है, जिनके जीवन में अभाव और संघर्ष का अंधेरा है।‘
उन्होंने आगे कहा कि त्योहारों की सार्थकता तभी है, जब समाज का अंतिम व्यक्ति भी उनकी खुशियों में सहभागी बन सके। बच्चों की मुस्कान और उनका उत्साह ही समाजसेवा का सबसे बड़ा पुरस्कार है। इस सेवा कार्यक्रम में सोसाइटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया, प्रदेश सचिव श्याम सिंह कुशवाहा, एकांत शर्मा, अर्पित शुक्ला एवं मीडिया प्रतिनिधि विवेक मांझी सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी का संदेश है खुशियां बांटने से बढ़ती हैं और सेवा से समाज रोशन होता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









