दीपावली पर राजौरिया ने गरीब बच्चों को वितरित की आतिशबाजी

Nov 09 2026

ग्वालियर। दीपावली के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सैकड़ों गरीब परिवारों के बीच बच्चों को आतिशबाजी का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति विशेष रूप से मौजूद रहे। श्री राजौरिया ने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए आतिशबाजी देकर त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाया। आतिशबाजी पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
श्री राजौरिया ने कहा कि दीपावली दीपों, प्रकाश, खुशियों, प्रेम और पर्व है। उन्होंने कहा कि त्योहार पर हम सब समाज के प्रत्येक वर्ग की खुशियों में सहभागी बने। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्षद्वय प्रवीण भारद्वाज, बंटी बघेल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री गौरव मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री आशीष सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक श्री विशाल जैन, पुरषोत्तम टमोटिया, चंद्रेश यादव, पिंटू परिहार बंटी, दीपक वितोलिया, मनोज शर्मा, लखन शेखर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।