लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन द्वारा दीपावली पर सेवा एवं खुशियों का वितरण

Nov 09 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर गरीब बस्ती में सेवा एवं खुशियों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों द्वारा जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों को मिठाई, फल, कपड़े, पटाखे एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। सभी सदस्यों ने मिलकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनके साथ दीपावली की खुशियाँ साझा करने का सराहनीय प्रयास किया।
इस सेवा कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन नीतू अग्रवाल, सचिव लायन लता उपाध्याय, कोषाध्यक्ष लायन स्वाति अग्रवाल, संयुक्त सचिव लायन ज्योति बंसल, संयुक्त कोषाध्यक्ष लायन दीपिका मित्तल, लायन कामिनी गोयल, पूर्व अध्यक्ष लायन पूनम अग्रवाल, लायन संगीता तिवारी, लायन पूजा अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर सेवा, सहयोग एवं प्रेम के माध्यम से दीपावली की सच्ची भावना को साकार किया।