भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण ने राष्ट्रगान परिवार के साथ मनाया दीपावली पर्व

Nov 09 2026

ग्वालियर। दीपावली पर्व पर भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण के द्वारा महाराज बाड़े पर राष्ट्रगान परिवार के वरिष्ठ मार्गदर्शको के साथ मिलकर 3008 दिन से 2मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान का प्रसारण होता चला आ रहा है। राष्ट्रगान प्रभारी संजय धवन ने बताया कि हर वर्ष दीपोत्सव दीपावली पर्व पर राष्ट्रगान परिवार के सभी के साथ यह पर्व सभी का मुंह मिठा कर दीपावली की शुभकामन के साथ सभी मिठाई भेंट की जाती है। इस कार्यक्रम के मुख्य आतिथि भारत विकास परिषद के प्रान्तीय सम्पर्क प्रमुख अशोक शर्मा ने शाखा-समर्पण राष्ट्रगान परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि इतने लम्बे समय तक कोई कार्यक्रम करना संगठन सम्पर्क से ही सम्भव होता है। पूरी टीम को बधाई हो। इस अवसर पर सचिव महेश धीमान, वरिष्ठ मार्गदर्शक पन्नालाल निरंकारी, महेश जैसवाल, अशोक पमनानी, लक्ष्मण सिंह बघेल, मीडिया प्रभारी कमल रजक, सुरेश अरोरा, विजय शाक्य, हीरालाल जैन, आनंद शर्मा, रामबाबू पाल, सतीश पाल, अशोक कुमार पथरिया, पुजा अरोरा, चिराग रजक, रोनक रजक, गीता गोस्वामी बहन सहित काफी गणमान्य सदस्य बच्चे उपस्थित थे।