महाराज बाड़े पर बढ़़ी भीड़, सुरक्षा में तैनात की दमकल बुलेट

Nov 07 2026

ग्वालियर। दीपावली पर महाराज बाड़ा पर होने वाली भयानक भीड़ को देखते हुए दमकल दस्ते ने फायर फाइटर बुलेट तैनात की है। इस बुलेंट में अग्निशमन यंत्र रहते हंै, जिससे वह तत्काल छोटी आग पर काबू पा सकती है। इसके साथ ही दमकल दस्ते ने गिरवाई एवं मेला ग्राउण्ड़ में दमकल वाहन तैनात किए हैं। दीपावली पर आतिशबाजी मार्केट में नगर निगम ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन दमकल वाहन तैनात किए हैं। इनमें एक वाहन गिरवाई एवं दो वाहन मेला ग्राउण्ड में पटाखा दुकानों के पास तैनात किए गए हैं। वहीं महाराज बाड़ा पर इस समय काफी दुकानें लगी हैं, और दमकल के वाहन सुभाष मार्केट के पास रहते हंै, इसके कारण उन्हें निकलने में परेशानी आ सकती है, ऐसी स्थिति में छोटी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने फायर फाइटर बुलेट को तैनात किया है। इस बुलेट में फोम भरा होता है, जो कि आग पर काबू पा लेता है।