बसेंं भी दो मिनट में हो रही हैं फुल
Nov 07 2026
ग्वालियर से विभिन्न शहरों की ओर जाने वाली बसें भी तुरंत फुल हो रही हैं। यात्रियों की भीड़ के आगे बसें भी कम नजर आ रही हैं। इसके चलते टैक्सी और जीप चालकों की चांदी हो गई है। बस स्टैंड, स्टेशन और शहर के आउटर से इन्हें तुरंत सवारी मिल रही है। यात्री इनमें चढऩे के लिए मुंहमांगे दाम देने को तैयार हैं। बसों में भीड़ की इतनी है कि लोग गैलरी में तो खड़े ही हैं छत भी फुल हैं। बसों में भीड़ का आलम यह है कि मात्र पांच से सात मिनट में पूरी बस ठसाठस हो रही हैं।
ग्वालियर स्टेशन से प्रतिदिन करीब 120 ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें से कई ट्रेनें ग्वालियर से रवाना होती हैं। स्पेशल ट्रेनों के कारण ग्वालियर स्टेशन पर लोड बढ़ गया है। प्रतिदिन 12 से 15 ट्रेनें ग्वालियर होकर गुजर रही हैं। इसके चलते ट्रेनों को खड़ा करने के लिए प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं मिल पा रही है। वहीं रेलवे द्वारा सभी अधिकारियों की 8-8 घंटे की ड्यूटी स्टेशन पर लगा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ का बल भी मुस्तैद है।
दिवाली पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़
यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्लेटफॉर्म से लेकर पार्किंग एरिया तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। सामान्य दिनों की तुलना में स्टेशन पर यात्रियों की संख्या लगभग तीन गुना बढ़ गई है। दिल्ली, भोपाल, इंदौर, झांसी और आगरा की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









