स्टेशन पर बढ़ीं एक दर्जन से अधिक ट्रेनेंं

Nov 07 2026

ग्वालियर। दीपावली पर यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके चलते रेलवे ने ढेरों स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनमें से कई ट्रेनें ग्वालियर से गुजर रही हैं। हालात यह हैं कि ग्वालियर स्टेशन पर इतनी टाइड पोजीशन है कि प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों को खड़ा करने की जगह तक नहीं है। इसके चलते झांसी और आगरा की ओर से आने वाली ट्रेनों को आउटर पर रोककर रखना पड़ रहा है। इसके अलावा रेलवे द्वारा सभी अधिकारियों की स्टेशन पर ड्यूटी लगा दी गई है। रेलवे के अधिकारी 24 घंटे व्यवस्था पर निगाह बनाए हुए हैं। यदि किसी ट्रेन को ज्यादा देर तक रोकना पड़ रहा है तो उसे रोक दिया जा रहा है।
स्टेशन के प्लेटफॉर्मों, एस्केलेटरों और पुलों पर भीड़ के दबाव को देखते हुए सुरक्षा बलों को हर जगह पर तैनात किया गया है। खासकर उन जगह जहां पर काम के चलते प्लेटफार्म पर जगह संकरी हो गई है। भीड़ के कारण किसी प्रकार की अफरातफरी या भगदड़ की स्थिति न बने, इसके लिए जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और बिना टिकट यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।