रमन शिक्षा समिति ने रंगोली और दीप प्रज्वलन के माध्यम से दिया नशामुक्त एवं हरित दीपावली का संदेश
Nov 07 2026
ग्वालियर। बेसली नदी के तट हुरावली स्थित रामघाट पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रंगोली एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रमन शिक्षा समिति द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर उसके आसपास दीप प्रज्वलित किए गए। रंगोली के माध्यम से संस्था ने आमजन को नशामुक्त दीपावली एवं हरित दीपावली मनाने के साथ-साथ पर्यावरण और जल संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया। रमन शिक्षा समिति द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।
इस अवसर पर रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक विचारों और जनजागरूकता का संदेश प्रसारित करने का भी अवसर है। संस्था द्वारा दीपोत्सव के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रदूषण मुक्त, पर्यावरण अनुकूल और नशामुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत बेसली नदी के रामघाट पर भव्य महाआरती का आयोजन भी किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर नदी संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में लाल टिपारा गोशाला के संत ऋषभानंद महाराज, निगमायुक्त अभिषेक चौधरी, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, डॉ. केशव पांडे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के यशवंत इंदापुरकर एवं विजय दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, रमन शिक्षा समिति के रामदास माहौर, श्रीमती प्रीति मिश्रा सहित संस्था के वॉलंटियर्स एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गुड्डू श्रीवास्तव ने किया। दीपोत्सव के इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का सार्थक संदेश दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









