कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने बस्ती में बांटी खुशियों की पोटली

Nov 07 2026

ग्वालियर। रोशनी और दीपों का यह पावन पर्व दीपावली केवल अपने घरों को दीपों से सजाने का नाम नहीं है, बल्कि समाज के उन वंचित और जरूरतमंद चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का अवसर है जो संसाधनों के अभाव में इस महापर्व की खुशियों से अछूते रह जाते हैं। जब हम अपनी खुशियों को गरीबों और जरूरतमंदों के साथ बांटते हैं, तो दीपावली का असली अर्थ सार्थक होता है। इसी प्रेरणा को चरितार्थ करते हुए, धनतेरस के पवित्र अवसर पर कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की। संस्था के पदाधिकारी बाल भवन के पास स्थित रूप सिंह स्टेडियम के पीछे की पिछड़ी बस्ती में पहुंचे और वहां के बच्चों के साथ दीपावली का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया। फाउंडेशन की ओर से इस विशेष आयोजन का नाम खुशियों की पोटली दिया गया था, जिसके तहत बच्चों के बीच जमकर खुशियां बांटी गईं।
बस्ती में पहुंचते ही कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों को बच्चों को मिठाई, नए कपड़े, फल-फ्रूट और पटाखे (फुलझडिय़ां) वितरित किए। बच्चों के हाथों में नए कपड़े और मिठाइयां देखकर उनके चेहरों की चमक देखने लायक थी। फुलझडिय़ां पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, और उन्होंने जमकर दीपावली की पूर्व संध्या पर उत्सव मनाया। बस्ती के लोगों और बच्चों ने कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन के इस सराहनीय कदम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। संस्था के अधिकारियों ने कहा कि गरीबों के साथ त्योहार मनाने से जो आत्मिक शांति और खुशी मिलती है, वह अद्वितीय है। फाउंडेशन भविष्य में भी समाज के कल्याण और उत्थान के लिए इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।
इस आयोजन में संस्था के वंदना जग्गी, रवि चौबे, प्रवीण शर्मा, कंचन राव सचिव, डॉ. अमित जैन, जगदीश उपाध्याय, सचिन रावत, रूबी कपिल आदि उपस्थित रहे।