उत्तर पश्चिमी हवा से छाने लगा कोहरा
Nov 07 2026
ग्वालियर। ग्वालियर में आ रही उत्तर पश्चिमी हवा और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण रात से कोहरा छाने लगा है। राजस्थान से लेकर उत्तरप्रदेश तक कोहरे की पट्टी छाई हुई है, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा घना होना शुरू हो जाएगा। शहर में कोहरा छाने के कारण रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चक्रवात का असर खत्म होते ही ग्वालियर में मौसम ने अपना रूख बदलना शुरू कर दिया है। चक्रवात के खत्म होने के साथ ही शहर में कोहरा छाने लगा है, ग्वालियर में इस समय राजस्थान से हवा आ रही है, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा एवं सर्दी बढऩा प्रारंभ हो जाएगी। वहीं पहाड़ों पर जैसे-जैसे बर्फबारी होगी वैसे-वैसे शहर में ठंड बढऩा प्रारंभ हो जाएगी।
कोहरे के साथ पड़ रही ओस
ग्वालियर में कोहरे के साथ सुबह ओस पढऩा शुरू हो गई है, जिसके कारण सुबह घूमने के लिए निकलने वाले लोगों को आनंद आ रहा है। सुबह ओस की हल्की-हल्की बूंदें लोगों के चेहरे पर आ रही हैं। कोहरा होने के कारण वातावरण में आर्द्रता की मात्रा बढक़र 92 प्रतिशत हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दीपावली के बाद शहर में ठंडक बढऩा प्रारंभ हो जाएगी। वहीं अगर कोहरा छाया रहेगा तो रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
फसलों के लिए बेहतर है मौसम
ग्वालियर में रात में कोहरा छाने से तापमान स्थिर है, जो कि सरसों की फसल के लिए बेहतर है, साथ ही इससे सरसों की फसल की पैदावार भी बढ़ेगी। वहीं सर्दी ठीक समय पर आने से इस साल गेंहू की बुबाई ठीक समय पर हो सकेगी। जिससे किसानों का लाभ होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









