आतंकवाद के मुद्दे पर पूरा विष्व भारत के साथ खडा है-सांसद अनूप मिश्रा
Mar 07 2019
ग्वालियर 07 मार्च। जब देश का विभाजन हुआ था उस वक्त भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान के साथ थे और आज भी ऐसा लगता है कि वह पाकिस्तान के साथ हैं। भारत अपनी सेना के साथ पूरी ताकत से आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है। भारत सरकार की इच्छाशक्ति से विदेश नीति से पूरे विश्व से पाकिस्तान को अलग-थलग करने का काम किया है। आज उसी का परिणाम है आतंकवाद के मुद्दे पर पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है। इसी वजह से आज पाकिस्तान में आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का काम शुरू हो गया है लेकिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पेट में दर्द हो रहा है वह प्रमाण मांगने की बात कर रहे हैं। उनको पीड़ा है उनकी पीड़ा जायज है जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ी है पूरे देश में। उक्त बात मुरैना सांसद श्री अनूप मिश्रा जी ने भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में आज मोदी हाउस में कहीं।
इस अवसर पर मंच पर लोकसभा संयोजक अभय चौधरी, जय सिंह कुशवाहा, राकेश जादौन, जिला महामंत्री कमल मखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, बृजेंद्र सिंह जादौन आदि उपस्थित थे।
श्री मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी की सरकार के किए हुए कामों को अपना बताकर लोकार्पण या भूमि पूजन का कार्य कर रही है जिसको नीतिगत सही नहीं कहा जा सकता मैं आपको एक बिल्कुल ताजा उदाहरण बताता हूं शिवपुरी का मेडिकल कॉलेज जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय शुरू हुआ। मैंने अखबार में पढ़ा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा मैंने विकास की गति को दो महीने बढ़ाते हुए आज उस कॉलेज का लोकार्पण कर रहा हैं यह कांग्रेस सरकार ने दो महीने में कौन सा आविष्कार कर दिया? यदि दो महीने में कॉलेज बनने लग जाए तो देश में आज कई मेडिकल कॉलेज होते।
कांग्रेस सफेद झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही हैः महागठबंधन के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है यह हम सबके लिए गर्व की बात है। मध्यप्रदेश में हमें जनता ने नहीं हराया, वोट प्रतिशत हमें कांग्रेस से ज्यादा मिला है हमे सीटों की संख्या कम आयी, हमें 109 सीटें मिली है हम सरकार नहीं बना पाए हैं, लेकिन जनता ने कांग्रेस को भी पूर्ण बहुमत नहीं दिया, जनता ने हम को नकारा नहीं है। मैं इसीलिए हर बार कहता हूं..
हार में न जीत में, चिंतित नहीं भय भीत मैं॥ कर्तव्य पथ पर जो भी मिला, यह भी सही वह भी सही॥
श्री मिश्रा ने कहा कि पूरे प्रदेश में 9 तारीख को हर जिले में कहीं चक्का जाम है, कहीं प्रदर्शन है, ज्ञापन है। जिस तरह की मानसिकता के साथ कांग्रेस की सरकार काम कर रही है अवैध उत्खनन को बढ़ावा दे रही है विकास की कोई योजना नहीं है, किसानों की ऋण माफी में भी गड़बड़ घोटाला कर रही है, ऋण माफ हो नहीं रहे हैं, कागजों में आंकड़ा है, पैसा पहुंचा नहीं है, इन सारी चीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को तैयार रहना चाहिए और अपनी बात उस बहरे शासन तक पहुंचाना चाहिए। हमको विपक्ष की भूमिका अदा करने का मौका मिला है तो हम बहुत ईमानदारी के साथ पुरजोर तरीके से अपनी बात को रखेंगे। इसीलिए हम इस तरह की बातों का विरोध कर रहे हैं आगे भी करेंगे।
इस अवसर पर प्रमोद खंडेलवाल, विनोद शर्मा, विनती शर्मा, गीता बडौरी, रामनिवास तोमर, रामप्रकाश परमार, रमेश सेन, जयंत शर्मा, वीनू सक्सैना, तिलकराज बेरी, सुभाष शर्मा, राकेश शर्मा, विहवल सेंगर, नूतन श्रीवास्तव, विवेक प्रताप चौहान, सीपी मिश्रा, प्रतीक तिवारी, अंशुल श्रीवास्तव, बलराम बघेल, परवेज खान, खुशबू गुप्ता, मनीष दीक्षित, अभिनंदन त्यागी, मनीष मांझी, पुरुषोत्तम तमोटिया, हरीश यादव, निर्दोष शर्मा, संजीव वोहरे, चेतन मंडलोई, विनोद अष्टैया, चेतन सोनी, त्रिलोक शर्मा, यश शर्मा, जसवंत सिंह गुर्जर सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









