ऑप्टिमस महाविद्यालय: दो दिवसीय दिवाली कार्निवाल का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Nov 06 2026
ग्वालियर। ऑप्टिमस महाविद्यालय में दो दिवसीय दिवाली कार्निवाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्निवाल के दौरान चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, शतरंज, कैरम, लूडो सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं ऑनलाइन गेम्स का आयोजन किया गया। दूसरे दिन संगीत, नृत्य और फूड स्टॉल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे।
कार्निवाल के प्रथम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के डायरेक्टर विनोद कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित आचरण अपनाने, अपनी प्रतिभा को निखारने तथा हुनर को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कार्निवाल की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया।
दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। संस्था के वाइस प्रिंसिपल महमाया जी ने डायरेक्टर श्री पंकज अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत ‘आजा नच ले’ नृत्य से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के दौरान दिवाली क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों से दीपावली से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों में त्योहार के प्रति जानकारी बढ़ाने के साथ-साथ उत्साह और सहभागिता का माहौल बनाया। फूड स्टॉल एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने भी कार्निवाल को यादगार बनाया। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष की सुरभि यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ड्रॉइंग में पीजीडीसीए के हर्ष जयंत, मेहंदी में बिपासा, शतरंज में बी.एससी. तृतीय वर्ष के अभिषेक, लूडो में मानिक शर्मा तथा कैरम में बी.वी.ए. प्रथम वर्ष के सत्यम यादव ने जीत हासिल की। छात्राओं की श्रेणी में विधि ने जीत दर्ज की, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में शिवानी गौतम विजेता रहीं।
कार्यक्रम का संचालन वसंत सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। दो दिवसीय दिवाली कार्निवाल विद्यार्थियों के लिए उत्साह, उमंग, रचनात्मकता और सांस्कृतिक एकता का यादगार अवसर साबित हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









