धनतेरस: पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा
Nov 06 2026
ग्वालियर। खरीदार और व्यापारियों के साथ कोई घटना घटित न हो जाए और सुरक्षा, व्यवस्था मजबूत रहे इसके लिए सुबह से ही पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है और अफसर भी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। सराफा बाजार में आने वाले यात्री वाहनों को रोक दिया गया है। सराफा बाजार को भी भीड़ बढऩे के साथ ही लॉक कर दिया गया है और जैसे ही भीड़ महाराज बाड़ा परिक्षेत्र में बढऩा शुरू हुई तो पुलिस ने पार्किंगों में वाहनों को लगवाना शुरू कर दिया। दीपोत्सव को देखते हुए जाम की स्थिति न बने इसके लिए पुलिस ने अस्थायी रूप से पार्किंग बनाई है जो कि वाहन खड़ा करने वालों के लिए नि:शुल्क है। पुलिस अफसर वाहनों को पार्किंग में खड़ा करने की अपील कर रहे हैं।
दीपोत्सव धनतेरस के साथ शुरू हो गया जिसके चलते शुक्रवार से सुबह से ही खरीदारों की भीड़ बाजारों में लगना शुरू हो गई है, तो वहीं पुलिस प्रशासन व टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर, सीएसपी लश्कर किरण अहरिवार, एसडीओपी बेहट मनीष यादव, शैलेन्द्र शर्मा, गगन हनावत, डीएसपी ग्रामीण बिंदूसार सिंह, सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन, डीएसपी यातायात, टीआई कोतवाली विनोद विनायक करकरे, जनकगंज प्रवीण शर्मा, माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी, महिला थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ढिल्लन, इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति सिंह, निरीक्षक विनय शर्मा, शिवराम कंषाना, मिर्जा आसिफ बेग, जितेन्द्र सिंह तोमर, दीप सिंह सेंगर, शिवराम कंषाना, देवेन्द्र मिश्रा, क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमित शर्मा, थाना प्रभारी हस्तिनापुर देवेन्द्र लोधी, थाना प्रभारी भवरपुरा आलोक सिंह तोमर ने पुलिस बल के साथ बाड़ा, सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, नई सडक़, हनुमान चौराहा, जनकगंज, बारादरी, ग्वालियर व मुरार में पैदल भ्रमण किया।
यहां बनाएं पार्किंग स्थल
खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। गोरखी मंदिर के सामने 300 दोपहिया और करीब 100 से 150 चार पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी। नगर निगम पार्किंग, सिंधी धर्मशाला के पास करीब 200 से 250 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। एक्सचेंज ऑफिस और गजराराजा स्कूल मैदान में भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा राठौर मैरिज गार्डन में करीब 100 चार पहिया वाहन और सूर्यनारायण मंदिर के पास 50 से 100 दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे। इन स्थानों पर जगह नहीं मिलने पर पुरानी छतरी मैदान को वैकल्पिक पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
इन रास्तों पर वन-वे व्यवस्था
रॉक्सी टॉकीज से चिटनिस की गोठ और बाड़े की तरफ जाने वाले मार्ग पर वन-वे व्यवस्था रहेगी। माधवगंज चौराहे से चिटनिस की गोठ और छापाखाना तक भी वाहनों की आवाजाही निर्धारित दिशा में होगी। छापा खाना से दौलतगंज होते हुए पाटनकर बाजार की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी वन-वे लागू रहेगा। सराफा से सूर्यनारायण मंदिर होते हुए गश्त का ताजिया तक तथा हजीरा पुल से कोतवाली-सूर्यनारायण मंदिर तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









