विद्यार्थियों को दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कराया
Nov 06 2026
ग्वालियर। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुभवात्मक अधिगम तथा किताबी ज्ञान को वास्तविक जीवन से जोडऩे के उद्देश्य से पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 द्वारा प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण एवं एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया।
कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के विद्यार्थियों को ग्वालियर स्थित चिडिय़ाघर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न वन्यजीवों एवं पक्षियों को करीब से देखा और उनके रहन-सहन, खान-पान तथा प्राकृतिक आवास के बारे में रोचक जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस भ्रमण ने बच्चों में पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम, जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान किया। बच्चों के लिए यह अनुभव उत्साह, जिज्ञासा और आनंद से भरपूर रहा। कक्षा तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम के कुल 494 विद्यार्थियों के लिए पड़ावली, बटेश्वर मंदिर समूह तथा कृषि विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया।
पड़ावली एवं बटेश्वर के ऐतिहासिक मंदिरों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों ने प्राचीन भारतीय स्थापत्य कला, मूर्तिकला, ऐतिहासिक धरोहर और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की। इन स्थलों ने विद्यार्थियों में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के प्रति गर्व और अपनी धरोहर के संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित किया।
भ्रमण का एक अन्य महत्वपूर्ण पड़ाव कृषि विज्ञान केंद्र रहा, जहाँ विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती, पौधों के महत्व तथा कृषि में विज्ञान की उपयोगिता से परिचित होने का अवसर मिला। इस अनुभव ने उन्हें प्रकृति, पर्यावरण, खाद्य उत्पादन और किसानों के योगदान को समझने की प्रेरणा दी।
यह संपूर्ण शैक्षिक भ्रमण केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अनुभवात्मक एवं गतिविधि-आधारित शिक्षा का एक सार्थक उदाहरण बना। विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष अवलोकन, जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों और नए अनुभवों के माध्यम से पाठ्यपुस्तकों में पढ़ी गई बातों को वास्तविक जीवन से जोडक़र समझा। समग्र रूप से यह दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, अनुभव, संस्कार और आनंद का अनूठा संगम सिद्ध हुआ। विद्यालय का यह प्रयास इस विश्वास को सुदृढ़ करता है कि शिक्षा केवल कक्षा की चारदीवारी तक सीमित नहीं होती, बल्कि जीवन के प्रत्येक अनुभव में सीखने के अनंत अवसर छिपे होते हैं।अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. भारती यादव एव सभी शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









