फुलझड़ी, मिठाई कपड़े पाकर खिल उठे चेहरे
Nov 06 2026
ग्वालियर। मप्र जन अभियान परिषद से संबद्ध संस्था सर्वे भवन्तु सुखिन समिति द्वारा प्रति वर्ष की भांति दीवाली उत्सव झुग्गी बस्ती में निवासरत बच्चों के साथ, उटीला सेक्टर के ग्राम बंधौली में मनाया। जहां लगभग 200 बच्चों ने रंगोली से निर्मित भारत के मानचित्र पर हजारों दीप प्रज्ज्वलित करके भारत माता की जय के नारे लगा कर देश के हर क्षेत्र के हर नागरिक को दीपोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। तत्पश्चात सर्वे भवन्तु सुखिन समिति के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों द्वारा मिष्ठान, खील बताशे, फुलझड़ी, पटाखे, दीपक, कपड़े, बच्चों एवं महिलाओं को वितरित किए जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। तदुपरांत समिति पदाधिकारियों ने आशीर्वचन के द्वारा दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। समिति अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति ने कहा कि बच्चों दीपावली भारत की सनातन परंपरा का सबसे बड़ा त्योहार है इसी दिन भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम लंका विजय कर अयोध्या लौटे थे इस खुशी में हर घर पर दीप प्रज्ज्वलित किये थे। उसी परंपरा का निर्वहन हर भारतीय अभी तक उसी उत्साह से कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष शर्मा एडवोकेट, विशिष्ट अतिथि रामसेवक पाल सरपंच बंधौली, वरिष्ठ भाजपा नेता माखन सिंह यादव, अरुण सिंह चौहान, राजकुमार कुशवाह एवं अध्यक्षता राजकुमार प्रजापति ने की। इस अवसर पर समाजसेवी पूरन चौबे, राम सेवक शर्मा, ओपी दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









