सनातन धर्म एवं वेदों से संस्कारित करेगी सकल ब्राह्मण महासमिति
Nov 05 2026
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर की कोर कमेटी की बैठक संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पंडित गिरिराज गुरु ने कहा कि सनातन धर्म एवं वेदों के अनुसार गृहस्थ जीवन में किए जाने वाले पांच महत्वपूर्ण महा यज्ञों में ब्रह्म यज्ञ, ईश्वर की उपासना एवं ऋषियों की प्रति आभार किया जाता है। देव यज्ञ देवताओं एवं प्राकृतिक शक्तियों का सम्मान करना, पर्यावरण की रक्षा करना, पितृ यज्ञ जीवित माता-पिता की सेवा करना, गुरुओं एवं बुजुर्गों की सेवा करना, पितरों को तर्पण, वैश्वदेव यज्ञ कुत्ते, गाय, जीव जंतुओं को भोजन, रोटी खिलाना, अतिथि यज्ञ- अतिथियों, संतों,विद्वानों, जरूरत मंदों का सम्मान, सत्कार करना मुख्य हैं। इसका ज्ञान ब्राह्मणों को ही नहीं सभी समाजों को सकल ब्राह्मण महासमिति ने देने का संकल्प लिया है। इससे ही हम सनातन धर्म के माध्यम से ही भारत अध्यात्म का विश्व गुरु बनेगा। महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज ने किटी पार्टी में शामिल महिलाओं को दुर्गा चालीसा शिव चालीसा गणेश स्तुति हनुमान चालीसा का पाठ कर अपने पति एवं अपने परिवार की सुख, समृद्धि और शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें। निंदा, बुराई से दूर रहें। किटी पार्टी के नाम को बदलें।
आशा त्रिपाठी, अंजू दीक्षित, एवं संगीता शर्मा ने कहा कि 19 नवंबर को महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर गंगा दास की शाला में होने वाले ब्रह्मा मातृ शक्ति सम्मेलन में अध्यात्म पर मधु कृष्णा दुबे, पारिवारिक समस्या पर श्रीमती सुधा दीक्षित, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ पर डॉ वंदना भूपेंद्र प्रेमी, शस्त्र शिक्षा पर निशा शुक्ला, स्वास्थ्य शिक्षा पर डॉक्टर रीता मिश्रा, भारतीय नारी के सोलह श्रृंगार का महत्व पर पंडित गिरिराज गुरुजी मुख्य वक्ता होंगे। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर महंत राम सेवक दास महाराज को बनाया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









