तीन दिवसीय ‘बाल प्रतिभा सम्मान 2026’ का आयोजन 12 नवंबर से

Nov 05 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर विशेष तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि बाल दिवस पर बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ’बाल प्रतिभा सम्मान 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन के क्रम में 3 आयु वर्गों में चित्रांकन प्रतियोगिता 12 नवंबर  बुधवार,को प्रात: 10 बजे से होगी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 13 नवंबर गुरुवार, प्रात: 11 बजे से। इसमें 14 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। बच्चों को किसी भी महापुरुष की वेशभूषा में आना होगा। बाल प्रतिभा सम्मान समारोह 14 नवंबर शुक्रवार (बाल दिवस) पर इस आयोजन में चयनित बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 14 नवंबर को आयोजित मुख्य समारोह में 14 वर्ष तक की आयु के ऐसे बच्चों को सम्मानित किया जाएगा जो नृत्य, गायन, चित्रकला, लेखन, वादन, स्केटिंग, शतरंज, क्रिकेट या अन्य खेल एवं किसी भी अन्य विधा में विशेष प्रतिभा रखते हैं। इच्छुक अभिभावक दीनदयाल सिटी मॉल फूड कोर्ट पर पंजीकरण प्रपत्र में प्रतिभागी का नाम, उम्र, मोबाइल नंबर एवं विधा की जानकारी भरकर जमा कर सकते हैं।