मायाजाल से सपने संजोने में लगी है कांग्रेस जिसका भ्रम तोड़ेगी देश की जनता-जयभान सिंह पवैया
Nov 05 2026
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत आज दो विधानसभाओं में प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। दक्षिण विधानसभा की गोष्ठी महाराज बाड़ा स्थित मुखर्जी भवन और ग्वालियर विधानसभा की गोष्ठी श्याम वाटिका में आयोजित हुई दोनों विधानसभाओं में मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व सांसद, मध्यप्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने की। गोष्ठी में विधानसभाओं के प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
दक्षिण विधानसभा में कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिले के महामंत्री जवाहर प्रजापति ने विषय को रखते हुए कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणियों को मानसिक दिवालियापन का परिचय बताया गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस फ्रांस, स्पेन की तरह देश में अपने घृणित मंसूबों को पूरा करने के लिए देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक आचरण से स्वयं के हिंदू विरोधी होने का प्रमाण दे रही है। कांग्रेस विरोध के नाम पर युवाओ को बहकाने का अथक प्रयास और विफल प्रयास कर रही है सभी को है जो कदापि उचित नहीं है।
मुख्य वक्ता पूर्व सांसद वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने अपने उद्बोधन में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि पुन: निरक्षित सूची से हटी पूरी संख्या का ब्यौरा सकारण जानने के बावजूद कांग्रेस देश की जनता को गुमराह कर युवाओं को भडक़ाने का अनुचित प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था का आवश्यक हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के कुछ दलों ने अपने राजनीतिक हितों के लिए बाहरी लोगों को अपना वोटबैंक बढ़ाने के दृष्टि से मतदाता सूची में जुड़वाया हुआ प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से ऐसे नाम हटाए गए हैं, जिनके संबंध में नागरिकता के प्रमाण उपलब्ध नहीं थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है अथवा जो अपना स्थान बदल चुके हैं और जिनके नाम एक से अधिक स्थानों की मतदाता सूचियों में दर्ज थे। और उनका पूरा डाटा प्रामाणिक है इसलिए कांग्रेस बिना किसी ठोस प्रमाण के केवल अनुमान और कपोल कल्पना के आधार पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि देश के युवा देश की प्रगति को देख रहा है और देश को विकसित भारत की श्रेणी में लाने के लिए मोदी जी के साथ संकल्पित है, बाहरी ताकतों के दबाव में कांग्रेस उन्हें भ्रमित करने का प्रयास कर रही है और देश का माहौल खराब कर सत्ता प्राप्त करने के सपने देख रही है। लेकिन कांग्रेस को जानकारी पूरी नहीं है यह आज का नया भारत है जिसका युवा जागरूक और शिक्षित है। वह दंगा और हिंसा नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, नवाचार और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखता है। कांग्रेस की माता ने युवराज को सडक़ पर संसद लगाकर उसका ख्वाब पूरा कर दिया है।
कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, अशोक शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, सुरेश बंसल, राजू पलैया, लतासिंह, रेशु राजावत, चंदन पटेल, विनोद शर्मा, ओमप्रकाश धनोल, कंवर मंगलानी, डॉ. निशिकांत मोघे, राघवेंद्र कुशवाह, बिरजू शिवहरे, गौरव वाजपेयी आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









