प्रस्फुटन समितियां ग्रामीण विकास और जनभागीदारी की महत्वपूर्ण कड़ी-सुशील बरुआ
Nov 05 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नवांकुर संस्था रमन शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बेरजा सेक्टर के ग्राम गोवई में प्रस्फुटन समिति शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रस्फुटन समितियों को संगठित, सशक्त एवं सक्रिय बनाकर समाज के विकास में उनकी सहभागिता को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत गोवई के सरपंच ओमी सोनकर ने की। विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक धर्मेंद्र दीक्षित, नोडल अधिकारी एवं विकासखंड समन्वयक प्रीति बाजपेयी, नवांकुर संस्था रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम, समाजसेवी रामदास माहौर तथा संत नोमी जी एवं उर्मिला कुशवाह मंचासीन रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में श्रीमती उर्मिला कुशवाहा ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के परिचय, उद्देश्यों एवं लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए परिषद की कार्यप्रणाली एवं सामाजिक विकास में उसकी भूमिका की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में धर्मेंद्र दीक्षित ने प्रस्फुटन समिति का स्वयंसेवी संगठन के रूप में उन्नयन विषय पर जानकारी देते हुए समितियों को अधिक संगठित एवं सक्षम बनाने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इसी क्रम में रामदास माहौर ने प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण, अभिलेख संधारण एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी एवं रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने संवाद कौशल की आवश्यकता एवं तकनीक विषय पर प्रशिक्षण देते हुए प्रभावी संवाद, जनसंपर्क, सामुदायिक सहभागिता तथा सामाजिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के व्यावहारिक तरीके बताए।
कार्यक्रम में सुशील बरुआ ने प्रस्फुटन समितियों द्वारा विभिन्न ग्रामों में किए जा रहे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रस्फुटन समितियां ग्रामीण विकास और जनभागीदारी की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। समितियों को अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक अभियानों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा नहीं करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में विकासखंड समन्वयक प्रीति बाजपेयी ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि हेमंत सोनकर, नवाब सिंह जाटव, अभिषेक माहौर सहित बेरजा सेक्टर की विभिन्न प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम ने ग्राम स्तर पर सामाजिक सहभागिता, संगठनात्मक क्षमता, संवाद कौशल एवं जनभागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल का संदेश दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









