अलग-अलग रागों में हुई शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति,

Nov 04 2026

ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय युवा उत्सव के तहत अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ बुधवार को हुआ। स्कूल और महाविद्यालय स्तर पर शुरू हुई प्रतियोगिताओं में पहले दिन एकल शास्त्रीय गायन, एकल सुगम गायन, एकल अवनद्ध वादन, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, अप्लाइड आर्ट संबंधी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। हर विधा में प्रतिभागियों ने अगले चरण में जाने के लिए बेहतरीन प्रयास किया। 
प्रतियोगिताओं की शुरुआत एकल शास्त्रीय गायन से हुई। इनमें अलग राग और तालों में प्रतिभागियों ने मधुरम प्रस्तुति दी, जिनमें प्रतिभागी ने राग जोग, रूपक ताल में रही जिसके बोल थे साजन मोरे घर आए..। अगली प्रस्तुति राग मियां की तोड़ी, बड़ा ख्याल विलंबित एकताल में प्रस्तुति दी बंदिश के बोल थे जब सुनी आन..। इसी क्रम में छोटा ख्याल तीनताल में लंगरिया कांकरवा जिन मारो...की सुंदर प्रस्तुति हुई। अगले प्रतिभागी ने राग  मधुवंती, तीन ताल मध्य छोटा ख्याल में पवन पुरवाई...प्रस्तुत किया। फिर द्रुत एक ताल में तराना की मधुरम प्रस्तुति दी। सुगम संगीत में प्रतिभागियों ने संगीत की धुन पर गजलों की मधुरम प्रस्तुति दी। तबला प्रतियोगिता में युवा कलाकारों ने विजेता बनने के लिए सुंदर प्रस्तुतिकरण किया। इसमें पेशकर, कायदा, रेला, टुकड़े की अदभुत प्रस्तुति दी गई।