साइकिल चलाओ, रोग भगाओ स्वस्थ समाज, शिक्षित समाज, नशामुक्त समाज
Nov 04 2026
ग्वालियर। ग्वालियर पधारे श्रीश्री 1008 संत शिरोमणि हरिगिरि महाराज ने अचलेश्वर मंदिर से पूरे समाज को एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर ग्वालियर जूनियर डॉक्टर एसोसियन अध्यक्ष डॉक्टर धुआराम गुर्जर ने नई साइकिल खरीदी जिसका महाराज ने पूजन किया, तथा डॉक्टर श्री गुर्जर द्वारा साइकिल खरीदने तथा चालने की अपील की गई तथा डॉ पुरेंद्र भसीन ने महाराज से आशीर्वाद लेकर साइकिल सभी को लेने की अपील की। महाराज के साथ हर अभियान में चलने वाले पथवारी माता भक्त मंडल के सदस्य चौधरी अतिवीर सिंह गुर्जर, ग्वालियर नर्सिंग छात्र संघ अध्यक्ष उपेन्द्र गुर्जर ने भी नई साइकिल लेने का संकल्प लेते हुए सभी से साइकिल खरीदने की अपील की।
महाराजकेवल संदेश ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि स्वयं अपने संकल्प और कर्म से समाज को नई दिशा दिखा रहे हैं। महाराज ने श्री गंगोत्री से रामेश्वरम तक साइकिल यात्रा के माध्यम से गंगाजल लेकर समाज को नशामुक्त, बीमारियों से मुक्त एवं शिक्षित बनाने का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे हैं। महाराज का यह संकल्प केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण का एक बड़ा अभियान है। महाराज ने सदैव समाज को सही दिशा दिखाने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व में भी महाराज श्री के आह्वान पर समाज ने अनेक सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध एकजुट होकर कदम उठाए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शराबबंदी, दहेज प्रथा पर रोक, मृत्युभोज बंदी, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध पंचायत एवं जनजागरण आदि। इन प्रयासों के माध्यम से महाराज ्रने समाज में सकारात्मक बदलाव की अलख जगाई है और समाज ने भी उनके संदेशों को स्वीकार कर आगे बढऩे का संकल्प लिया है।
आज एक बार फिर महाराज ने शिक्षा, स्वास्थ्य और नशामुक्ति के प्रति समाज को जागरूक करते हुए एक नई मुहिम का शंखनाद किया है। हर घर में हो एक साइकिल।
साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ता हुआ एक कदम है। नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक सक्रियता बढ़ती है तथा मोटापा और मधुमेह जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। आइए, हम सब मिलकर महाराज के इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँ और संकल्प लें कि नशामुक्त समाज हो। शिक्षित समाज हो। स्वस्थ समाज हो। हर घर में कम से कम एक साइकिल हो।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









