अबेकस एवं मेंटल मैथ प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Nov 03 2026
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के द्वारा मंगलवार को डीडी मॉल में आयोजित 14वें सेंटर लेवल अबेकस एवं मेंटल मैथ प्रतियोगिता 2026 के विजेता एवं उपविजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदरगंज थाना टीआई श्रीमती दीप्ति तोमर, मानवसेवी सचिव चेम्बर ऑफ कॉमर्स दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे।
संजय क_ल ने बताया कि यह अबेकस एवं मेंटल मैथ प्रतियोगिता 26 अक्टूबर को सिटी सेंटर में, अबेकस प्रशिक्षक अशोक जैन के मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी, जिसमें 5 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी गणितीय कुशलता एवं एकाग्रता का परिचय देते हुए 10 मिनट के अंदर 70 सवालों को हल किया। पलक झपकते ही सवाल हल कर सबसे आगे रहने वाले विजेता बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।इस प्रतियोगिता में 12 बच्चों को ओवरऑल चैंपियन, 11 बच्चों को अपने-अपने आयु समूह में ग्रुप चैंपियन, विनर प्रथम के लिए 12 बच्चे, एवं द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए 7 बच्चों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले बच्चों में अनिका शर्मा, अदवित शर्मा, वेदांश सोनी, सूर्यांश गुर्जर, आराध्या गुर्जर, हार्दिक शर्मा, जय प्रताप सिंह, कनिष्क वर्धन सिंह, सानवी बत्रा, अभिनव भूषण, संचित गुप्ता, प्रिंस अग्रवाल आदि रहे। इस अवसर पर श्री धीरज गोयल, श्री मुकेश गुप्ता, श्री राजेश त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









