जेसीआई ग्वालियर की वार्षिक साधारण सभा एवं चुनाव सम्पन्न
Nov 03 2026
जेसीआई इंडिया के मंडल 6 के सबसे बड़े व पुराने अध्याय जेसीआई ग्वालियर की वार्षिक साधारण सभा एवं चुनाव होटल ‘क्लार्क्स इन सुइट्स’ में चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष अभिनव सिंघल द्वारा बड़े ही सादगी पूर्ण माहौल में सम्पन्न करवाये गये। इस अवसर पर वर्ष 2027 के लिए अध्यक्ष पद हेतु सुमित सिंघल एवं मानसेवी सचिव पद हेतु तरुण अग्रवाल को सम्पूर्ण कार्यकारिणी के साथ निर्विरोध रूप से चुना गया। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुमित सिंघल, उपाध्यक्ष अर्पित गगरानी, प्रतीक अग्रवाल विपुल रजवाड़े, विजय अग्रवाल, अमन अग्रवाल, मुकुल खंडेलवाल, सचिवतरुण अग्रवाल, सह सचिव हिमांशु छापरिया, कोषाध्यक्ष तरुण बंसल, सह कोषाध्यक्ष अंकुर बंसल एवं 19 सदस्यीय संचालक मंडल के सदस्यों की भी नियुक्ति की गई।
अपने स्वीकृति उद्बोधन में नवीन अध्यक्ष 2027 सुमित सिंघल द्वारा कहा गया कि आगामी वर्ष एक ऐतिहासिक वर्ष साबित होगा और इस वर्ष भी अध्याय की गरिमा के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, वर्ष 2027 में भी नेशनल की गाईड लाइन का पालन करते हुए संस्था को और भी सशक्त बनाने के लिए सदस्यों के साथ मिलकर एवं सकारात्मक परिवर्तन के साथ अच्छे कार्यक्रम करूंगा, प्रक्षिक्षण व व्यापार के सभी क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर जेसीआई ग्वालियर के इतिहास में एक और स्वर्णिम पृष्ठ जोडऩे का प्रयास करूँगा।
इस अवसर पर वार्षिक साधारण सभा का भी आयोजन अध्यक्ष कपिल अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मानसेवी सचिव विजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्षगण साकेत गुप्ता, मानव मेहरा, वरूण अग्रवाल, नवीन कोठारी, जितेंद्र जाजू, मुकेश जैन, नीलेश बिंदल, रीतेश अग्रवाल, दीपांश गुप्ता, आनंद शर्मा, तथा सम्माननीय जेसी सदस्य उपस्तिथ थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









