उत्कृष्ट योगदान के लिए दीपक बेदी हुए सम्मानित

Nov 03 2026

ग्वालियर। रामकृष्ण मिशन स्कूल, ग्वालियर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष दीपक बेदी को शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण, निरंतर परिश्रम एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें डॉ केशव पाण्डेय द्वारा व अन्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। श्री बेदी ने अपने कार्यकाल में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खेलों के प्रति उनकी लगन, अनुशासन एवं समर्पित कार्यशैली ने शिक्षा और खेल जगत में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। इस अवसर पर उन्हें नगर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।