मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कैट ने किया वटवृक्ष का रोपण
Nov 01 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेशव्यापी आह्वान ‘एक जिला-एक वटवृक्ष संकल्प’ के तहत रविवार को वटवृक्ष का रोपण किया गया। कटोरा ताल स्थित छत्री परिसर में कैट की संभागीय, जिला और यूथ विंग की टीमों ने संयुक्त रूप से बरगद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कैट पदाधिकारियों ने कहा कि वटवृक्ष भारतीय संस्कृति में दीर्घायु और स्थायित्व का प्रतीक है। व्यापारी समाज आने वाली पीढिय़ों के लिए हरित मध्यप्रदेश के निर्माण में योगदान देगा। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने पौधे की सुरक्षा और नियमित सिंचाई का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष रवि गुप्ता, संभागीय महामंत्री मुकेश जैन, जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, जिला महामंत्री रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, यूथ विंग अध्यक्ष अंशुल गुप्ता, महामंत्री सचिन सिंह राजपूत, विनोद जैन और संगठन मंत्री राजीव जैन सहित कैट के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
व्यापारियों से संवाद के लिए कैट यूथ विंग की चाय पर चर्चा आज
कैट यूथ विंग की ओर से सोमवार, 2 नवंबर को ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी व्यापारियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का विषय ‘मजबूत व्यापारी-समृद्ध ग्वालियर-विकसित मध्यप्रदेश’ रखा गया है। आयोजन शाम 4:30 बजे पड़ाव स्थित आईकॉम मीडिया सेंटर में होगा। कार्यक्रम के जरिए व्यापारियों और नगर निगम के बीच संवाद को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









