रक्तदान शिविर में 15 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Nov 01 2026

ग्वालियर। शिप्रा हेल्थ फाउंडेशन द्वारा जेएएच ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 15 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए मानवता और सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया। इस अवसर पर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने एवं उनका मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदीप पहाडिय़ा, अध्यक्ष एवं सुधीर रावत, महामंत्री, ग्रेटर ग्वालियर गहोई वैश्य समाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए रक्तदान को मानवता की महान सेवा बताया। शिविर का शुभारंभ अतिथि सुधीर रावत ने स्वयं रक्तदान करके किया, जिससे उपस्थित अन्य रक्तदाताओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरणा मिली।
शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में सुधीर रावत, अनिल कुमार गुप्ता, नीरज बघेल, राजेश बदलानी, अमित भटनागर, विकास पिंगोरिया, सूरज जाटव, आनंद नटराजन, भागवत आहूजा, गौरव माहेश्वरी, मनीष लिमये, रुचिर लिमये, लक्की सविता, पवन अग्रवाल, कुलदीप गुर्जर आदि रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं जेएएच ब्लड बैंक की टीम का आभार एवं धन्यवाद अनिल कुमार सेठ द्वारा व्यक्त किया गया। शिप्रा हेल्थ फाउंडेशन सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता है। आपका यह योगदान किसी जरूरतमंद के जीवन में आशा की नई किरण बन सकता है।