ग्वालियर यूथ डायलॉग में जिला पंचायत सीईओ ने साझा किए नेतृत्व और प्रशासन के अनुभव

Nov 01 2026

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा शनिवार को केंद्रीय पुस्तकालय, महाराज बाड़ा में ‘ग्वालियर यूथ डायलॉग’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए नेतृत्व, प्रशासन, जनसेवा एवं समाज में युवाओं की भूमिका से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान सोजान सिंह रावत ने कहा कि युवा केवल अपने करियर तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और देश से जुड़े विषयों को समझने तथा सकारात्मक बदलाव में अपनी भूमिका निभाने का प्रयास करें। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर सीखने और जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया कि मुख्य वक्ता ने ग्वालियर यूथ डायलॉग में युवाओं ने प्रशासनिक व्यवस्था, नेतृत्व, करियर, सामाजिक जिम्मेदारी तथा वर्तमान चुनौतियों से जुड़े विषयों पर मुख्य वक्ता से संवाद किया और अपने प्रश्न भी रखे। संवादात्मक सत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम में कैंद्रीय पुस्तकालय के प्रबंधक विवेक कुमार सोनी, गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन संयोजक आकाश त्रिपाठी, अंजली नरवरिया, अंशिका शर्मा, पियूष पलैया, हर्षिता यादव,अभय सिकरवार, जतिन सोनी, हेमंत टुंडेलकर आदि सदस्य मौजूद रहे।