महाराज बाड़े पर फुटपाथियों एवं ऑटो, टमटम एवं टैंपों का कब्जा
Oct 31 2026
ग्वालियर। दीपावली से पहले महाराज बाड़ा फुटपाथियों एवं ऑटो, टमटम एवं टैंपों वालों के कारण पूरी तरह से जाम हो चुका है, हालत यह है कि यहां से दो पहिया वाहन निकलने में भी लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर पैदल चलने वालों तक के लिए जगह नहीं बची है।
गजराराजा कन्या विद्यालय से लेकर छत्री मण्डी, सराफा बाजार, माधौगंज चौराहे तक जाम के कारण हालत बेहद खराब हैं। हालत यह है कि जगह-जगह फुटपाथियों ने अपना कब्जा जमा लिया है, वहीं सवारियों के इंतजार में टमटम, ऑटो, विक्रम 60 प्रतिशत सडक़ों पर आड़ी तिरछी खड़ी रहती हंै, जिसके कारण आमजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महाराज बाड़ा सहित आसपास के पूरे क्षेत्र के हाल खराब हैं, जिसके कारण आमजनों को चलना तक मुश्किल हो रहा है। हालत यह है माधौगंज चौराहे से फुटपाथियों ने सडक़ पर अपना कब्जा जमाया हुआ है, जो कि महाराज बाड़ा सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में जमा है।
इसके कारण महाराज बाड़ा पर टै्रफिक जाम की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर मदाखलत अमला भी हाथ पर हाथ धरकर बैठा हुआ है, हालत यह है कि मदाखलत अमले की गाडिय़ां आने के बाद भी अब फुटपाथ कारोबारी अपनी जगह नहीं छोड़ते हैं। इसका कारण मदाखलत अमला और फुटपाथ कारोबारियों की मिलीभगत को माना जा रहा है।
महाराज बाड़े से पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है, टॉउन हॉल के सामने बैरिकेट के अंदर फुटपाथियों ने कब्जा जमा लिया है, जबकि वैरिकेट के बाहर ठेलेवालों का कब्जा है, वहीं दूसरी तरफ पार्क की बाउण्ड्री के पास फुटपाथिये अपना फड़ जमाए बैठे हुए हैं। इससे लोगों का निकलना बहुत टेड़ी खीर साबित होता है।
महाराज बाड़ा गोलंबर के चारों ओर फुटपाथियों एवं ठेले वालों ने अपना कब्जा जमा लिया है, हालात यह है कि गोलंबर के चारो तरफ वाहनों का जाम लगा रहता है। पास ही पुलिस चौकी है, साथ ही गोलंबर के पास पुलिस का वॉच टॉवर भी है, लेकिन वॉच करने वाला कोई नहीं है।
पुलिस चौकी और क्षेत्रीय कार्यालय मौजूद पर कार्रवाई नहीं
महाराज बाड़ा पर पुलिस चौकी एवं स्मार्ट सिटी पार्किंग के पास सामने नगर निगम का क्षेत्रीय कार्यालय है, इसके बाद भी यहां पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है, हालत यह है कि सभी ने अपनी आंखे बंद कर रखी हैं, इनके सामने ट्रैफिक जाम रहता है और यह सिर्फ तमाशा देखते रहते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









