करवा चौथ अवार्ड से 500 बहनों को सम्मानित किया जाएगा 22 नवम्बर को

Oct 31 2026

ग्वालियर। भारतीय संस्कृति का प्रतीक करवा चौथ के त्योहार को, सभी महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र ओर अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर बड़े उत्साह के साथ मनाती हैं, अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा गत 2022 से लगातार करवा चौथ अवार्ड के द्वारा बहनों को सम्मानित किया जाता है। उक्त जानकारी देते हुए राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष पांचवीं बार यह आयोजन 22 नवम्बर रविवार को ग्वालियर में मनाया जायेगा। कार्यक्रम में 500 बहनों को करवा चौथ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, साथ ही दीप उत्सव का भी आयोजन होगा,1100 दीप प्रज्ज्वलित कर अग्रबंधु मां लक्ष्मी जी से व्यापार की प्रगति और परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे।  अग्रवाल परिचय सम्मेलन कार्यालय सिटी प्लाजा शिन्दे की छावनी पर संस्था के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, इसमें श्रीमती नीलम शाह, विनीता तायल, ज्योति अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, कविता मंगल, पदमा अग्रवाल, मुकेश सिंघल अनिल गर्ग, महेंद्र अग्रवाल आदि शामिल हुए।