कलेक्टर चौहान ने केदारपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षणकर लिगेसी वेस्ट के तत्काल निराकरण के निर्देश
Oct 29 2026
ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को केदारपुर स्थित लैंडफिल साइट का निरीक्षण कर वहां संचालित कचरा प्रबंधन एवं प्रसंस्करण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 1200 टन प्रतिदिन क्षमता वाले कचरा प्रसंस्करण प्लांट का अवलोकन किया तथा प्लांट की कार्यप्रणाली और कचरे के निष्पादन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती चौहान ने लैंडफिल साइट पर लंबे समय से जमा लिगेसी वेस्ट (पुराने अपशिष्ट) के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए उसे तत्काल समाप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने कचरे का वैज्ञानिक पद्धति से प्रसंस्करण एवं निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लैंडफिल साइट पर जमा अपशिष्ट का शीघ्र निराकरण हो सके और पर्यावरण पर पडऩे वाले प्रतिकूल प्रभावों को कम किया जा सके।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कचरा प्रसंस्करण एवं निष्पादन से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, साइट पर कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन किया जाए।
उल्लेखनीय है कि केदारपुर लैंडफिल साइट शहर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां जमा पुराने कचरे का समयबद्ध निराकरण होने से भूमि का बेहतर उपयोग करने, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा पर्यावरणीय प्रभावों को कम करने में सहायता मिलेगी। निरीक्षण के दौरान निगम अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव एवं कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र सक्सेना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









