वोट चोरी का खुलासा होने तक कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी: प्रवीण पाठक
Oct 29 2026
ग्वालियर। वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांचों ब्लॉकों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। इनमें महारैली में अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत बनाने और मतदाता सूची की जांच के माध्यम से मताधिकार की रक्षा करने की रणनीति बनाई गई। बैठकों में पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, जिला संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान और दक्षिण विधानसभा प्रभारी सुरेश झा उपस्थित रहे। बैठकों की अध्यक्षता गोल पहाडिय़ा ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी माथुर, हेमू कालानी ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीवास्तव, राम मंदिर ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप व्यास, माधौगंज ब्लॉक अध्यक्ष अंसार खान और कम्पू ब्लॉक अध्यक्ष हरि जाटव ने की। बैठकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रवीण पाठक और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा की राजनीति लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। राहुल गांधी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे ने देशभर में लोकतंत्र की रक्षा को लेकर नई बहस छेड़ी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों पर पारदर्शी जवाबदेही जरूरी है। कांग्रेस जनता के मताधिकार के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में ग्वालियर से हजारों कांग्रेसजन शामिल होकर जनता की आवाज बुलंद करेंगे और वोट चोरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों ने कहा कि दिल्ली की महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कांग्रेसजन पूरी ताकत से जुटेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता से संपर्क कर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही मतदान केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और बीएलए के माध्यम से मतदाता सूचियों की जांच करने पर जोर दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे। बैठकों में मंडलम अध्यक्ष ऊषा शिवहरे, सुधीर राठौर, विष्णु जायसवाल, कपिल पाल, मोनू भटनागर, अरविंद राठौर, मनोज मंगलानी, इरफान खान, वैभव अग्रवाल, वीरेंद्र कुशवाह, ऋषभ जैन, उपेंद्र शंकरण, रिंकू कुशवाह, मयंक जैन, राम कुशवाह, आकाश खटीक, अरमान खान, किशन तोमर, बृजमोहन चौरसिया और हरेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









