जेयू के दीक्षांत समारोह के लिए 217 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन
Oct 29 2026
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में 16 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह में डिग्री प्राप्त करने के लिए अब तक 217 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया है। इनमें पीएचडी के 149 और यूजी-पीजी के 68 विद्यार्थी शामिल हैं।
गुरुवार को दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक में कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने घोषणा की कि अगले वर्ष से स्नातक (यूजी) के विद्यार्थियों को भी दीक्षांत समारोह में शामिल किया जाएगा। इसके लिए उनका पंजीयन किया जाएगा और उन्हें निर्धारित पोशाक भी उपलब्ध कराई जाएगी। कुलगुरु ने मुख्य समन्वयक प्रो. डी.एन. गोस्वामी को इसकी तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में कुलगुरु ने आमंत्रण पत्र, मंच व्यवस्था, फोटोग्राफी, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था, वाहनों की व्यवस्था, मेरिट सूची, स्मृति चिह्न सहित विभिन्न समितियों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी समिति प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने को कहा। बैठक में समिति प्रभारियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी और समय पर कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा, मुख्य समन्वयक प्रो. डीएन गोस्वामी, प्रो. जेएन गौतम, प्रो. विवेक बापट, प्रो. एसके सिंह, प्रो. एसएन महापात्रा,डा. शांति देव सिसोदिया,फाइनेंस कंट्रोलर महक सिंह, डॉ. समीर भगवंत, डॉ. सपन पटेल, डॉ. विमलेन्द्र सिंह राठौड़, डॉ. स्वर्णा परमार, इंजीनियर राजेश नायक, विश्वरंजन गुप्ता, सहायक कुलसचिव कुलदीप चौहान, अमित सिसोदिया, हरिशंकर कंसाना सहित विभिन्न समितियों के प्रभारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









