करवा चौथ पर पति द्वारा सिर में मूसली मारकर पत्नी की हत्या
Oct 29 2026
ग्वालियर। करवाचौथ पर जहां पत्नियां अपने-अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखे हुए थे वहीं ग्वालियर के उपनगर मुरार में एक पति ने अपनी पत्नी की जान करवाचौथ पर ले ली। मृतका महिला ने भीकरवा चौथ का व्रत रखा था। जान लेने की वजह घरेलू विवाद बताई गई है। इस विवाद के चलते पति को आज इतना गुस्सा आ गया है कि खलबट्टे की मूसली पति ने पत्नी के सिर पर मार दी। इससे उसका सिर फट गया और उसकी तुरंत ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
गुरुवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पति आनंद ने पत्नी मधु श्रीवास्तव के सिर पर मूसली से कई वार किए। इससे मधु की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। घटना मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में डिफेंस स्कूल के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, आनंद और मधु ने 2010 में प्रेम विवाह किया था। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं। बच्चे अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह पता नहीं चल सकी है। आशंका है कि आरोपी ने पहले गला दबाकर पत्नी की हत्या की और फिर मूसली से उसके सिर पर कई वार किए। कहा ये भी जा रहा है कि आनंद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आकाश राणा ने बताया कि वह आरोपी के घर से कुछ दूरी पर रहता है। उसे थाने से फोन आया था कि उसके इलाके में कोई घटना हुई है। सूचना मिलने के बाद वह पुलिस के साथ काफी देर तक त्यागी नगर में तलाश करता रहा। इस दौरान आरोपी पति लगातार फोन पर पुलिस के संपर्क में था। वह कह रहा था कि पुलिस के आने के बाद ही घर का दरवाजा खोलेगा। आकाश के मुताबिक, जब वह पुलिस के साथ घर के अंदर पहुंचा, तब मधु की हत्या हो चुकी थी।
आशंका है कि आरोपी पति ने पहले पत्नी का गला घोंटा, फिर मसाला कूटने वाली मूसली से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे सिर बुरी तरह कुचल गया था। आकाश ने बताया कि आरोपी पहले एक कुत्ते को भी मार चुका है।
वहीं, पड़ोसियों के मुताबिक, आरोपी बेरोजगार था और उसे मानसिक रूप से कमजोर बताया जाता था। वह आए दिन घर में चिल्लाता रहता था। घटना के समय दूसरे कमरे में मधु की भाभी और उसके दोनों बच्चे, बेटा-बेटी, मौजूद थे।हालांकि, उन्होंने किसी तरह की चीखने-चिल्लाने की आवाज नहीं सुनने की बात कही।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस हत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









