अपना फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों को दीपावली पूर्व दिया तोहफा

Oct 28 2026

ग्वालियर। अपना फाउंडेशन ने अपने कार्यों की श्रंखला को जारी रखते हुये इस बार एकेडमी के बच्चों के लिये सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी का आयोजन डोसा कृश रेस्टोरेंट पटेल नगर सिटी सेंटर में किया गया। जहां एकेडमी के लगभग 70 बच्चों ने तरह-तरह के व्यंजनों का आनन्द उठाया। सभी बच्चों के लिये स्वीट्स एवं स्टेशनरी डिस्ट्रीब्यूशन अरिहंत एवं उनके परिवार की ओर से किया गया। बच्चों के लिये रेस्टोरेंट में पार्टी का अनुभव बिल्कुल ही नया रहा। जिसमें बच्चों के चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया। बच्चों के उत्साह को दूगना करने के लिये फोटोग्राफी एवं रील्स भी बनवाई गई। भविष्य में भी अपना फाउंडेशन बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुये अच्छे अच्छे कार्यकर्मों का आयोजन करती रहेगी।