सकल ब्राह्मण परिचय सम्मेलन 25 दिसंबर को चेंबर में होगा, बैठक 31 को

Oct 27 2026

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महा समिति की बैठक में अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 25 दिसंबर को भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर सनाढ्य, भार्गव, कान्यकुब्ज, आदिगौड, जिझोतिया, महाराष्ट्रीयन, भूमिहार, पंजाबी, गुजराती, बरूआ, मैथिल, ब्रह्मभट्ट का 19 वां निशुल्क सकल ब्राह्मण विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।
जिसके लिए 31 अक्टूबर को शाम 5 बजे प्रधान कार्यालय ऊंट पुल, में सकल ब्राह्मण महासमिति की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें सम्मेलन में विवाह योग्य युवक युवती के परिचय करवाने के साथ साथ ब्राह्मण समाज के तलाकशुदा, विधवा, विधूर, पुनर्विवाह के पंजीयन सम्मेलन में पंजीयन करने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। सम्मेलन के पंजीयन की तिथि की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर प्रतिका पाठक एडवोकेट, जितेंद्र शर्मा एडवोकेट, गौरव मिश्रा एडवोकेट, रामनारायण मिश्रा, गिरिराज गुरुजी, डॉ ओएन कौल, ब्रह्मदत्त पाण्डेय शास्त्री, शशिकांत दीक्षित, विजय कब्जू, रवि गौड, महेश मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, महेश मुदगल, डॉ केशव पांडे ने समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया। संचालन डॉ मुन्नालाल शर्मा, देवेन्द्र कुमार पाठक ने किया। आभार सुधा दीक्षित, संगीता शर्मा ने माना।