स्वदेशी से बनेगा भारत आत्म निर्भर और सशक्त
Oct 27 2026
ग्वालियर। स्वदेशी मेला दीपोत्सव 2026 के सातवें दिन सांस्कृतिक गतिविधियों के क्रम में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक था ‘स्वदेशी अपनाना है भारत को सशक्त बनाना है’। प्रतियोगिता में विद्यालय एवं महाविद्यालय के कुल 50 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने निबंध के माध्यम से सभी से स्वदेशी अपनाने की अपील की। विद्यार्थियों ने कहा कि सिर्फ भारत माता की जय बोलने से भारत सशक्त नहीं होगा जब तक हम स्व पर भारत नहीं करेंगे। सच्चे अर्थों में भारत माता की जय तभी है जब हम स्वयं भी स्वदेशी बने और अपने परिवार को भी स्वदेशी बनाएंगे तभी भारत आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बनेगा हमें दिल से देसी बनने की जरूरत के लिए स्वदेशी होना है। सांस्कृतिक गतिविधियों में गत दिवस पंच परिवर्तन विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजन की गई। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका डॉ. गिरीश पाल डॉ. भारतेंदु चौधरी डॉ. संविधा सिंह ने निभाई। निर्णयाको ने अपने उद्बोधन के माध्यम से स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया इसी क्रम में साय कार्यक्रम में मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा संचालित माधव विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक गतिविधियों से सभी का मन मोहा सांस्कृतिक गतिविधियों में गुजरात का गरबा, राजस्थान का घूमर, केरल का कत्थक और तमिलनाडु का भरतनाट्यम ने सभी का मनमोहा। वही लोकगीतों में भारतीय सांस्कृतिक सभ्यता और परंपराओं की जीत के माध्यम से वर्णन किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री रेखा गंभीर एवं सुश्री शीतल कुशवाहा द्वारा किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कु.अर्जेंता सिंह के निर्देशन में एवं शाम के कार्यक्रम का संचालन डॉ. शीतल जैन ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









