वैश्य फाउंडेशन महिला इकाई ने मनाया शरद श्रृंगार उत्सव, महिलाओं ने लिया महारास व गेम्स का आनंद
Oct 27 2026
ग्वालियर। वैश्य फाउंडेशन महिला इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल की अध्यक्षता में शरद श्रृंगार उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 50 से अधिक महिलाओं ने सुंदर पारंपरिक श्रृंगार के साथ उत्सव में भाग लिया और महारास, हाउजी सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आनंद उठाया। कार्यक्रम में महारास प्रतियोगिता के 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अनीता बिंदल, सुनीता अग्रवाल एवं सीमा अग्रवाल विजेता रहीं। वहीं 50 वर्ष से कम आयु वर्ग में वैशाली अग्रवाल, प्रतिभा सौरभ गुप्ता एवं मधु गुप्ता ने बाजी मारी। गेम्स प्रतियोगिता में आज्ञा गुप्ता, उमा गुप्ता, अर्चना गोयल एवं प्रियंका गुप्ता विजेता रहीं, जबकि पंक्चुअलिटी प्राइज राशि गुप्ता ने जीता।
कार्यक्रम की संयोजिका कल्पना अग्रवाल, अलका अग्रवाल, चंचल गुप्ता एवं कविता गुप्ता रहीं, जिनके सहयोग से आयोजन सफल एवं यादगार बना। अंत में महामंत्री रश्मि गोयल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उत्सव ने महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना को और मजबूत किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









