दो दिन बाद फुल ओपीडी, संभली नहीं व्यवस्थाए
Oct 27 2026
ग्वालियर। दो दिन का अवकाश होने के बाद मंगलवार को सरकारी अस्पतालों में फुल ओपीडी लगी तो व्यवस्थाएं संभाली नहीं जा सकी। दूर-दराज से आए मरीजों का लाइन में लगे-लगे ही समय निकल गया, जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ा। रजिस्टे्रशन कराने की सुविधाओं में कहीं बढ़ोतरी नहीं हो पा रही, इसलिए सब व्यवस्थाएं फेल हो रही हैं।
हजार बिस्तर अस्पताल में प्रतिदिन पहुंचने वाले मरीजों की बात करें तो ओपीडी में 4 हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं, जबकि जिला अस्पताल में यह संख्या 12 सौ 15 सौ प्रतिदिन रहती है। इलाज के लिए जो मरीज आते हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रजिस्टे्रशन काउंटर बढ़ाने की बात कही गई थी, जिस पर अभी तक अमल नहीं हो पाया है। रविवार व सोमवार का अवकाश होने के कारण मंगलवार को फुल ओपीडी संचालित की गई तो मरीजों की संख्या भी बहुत बढ़ गई। यह देखते हुए भी रजिस्ट्रेशन के लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं की गई, जिससे बहुत से मरीजों को वापस लौटना पड़ा। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ इतनी होती है कि पर्चा बनवाने तक पहुंचने के लिए अ‘छा-खासा व्यक्ति भी परेशान होकर वहीं बैठ जाता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









