29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ

Oct 27 2026

ग्वालियर। जिस त्योहार का महिलाओं को साल भर इंतजार रहता है, वह आ ही गया। करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिन पर व्रत रखेंगी और चांद देखने के बाद ही व्रत खोलेंगी। चांद दिखने पर वे करवा से चांद को अघ्र्य देंगी और इसके लिए बाजार करवा से सजा हुआ है। तरह-तरह के करवा बाजार में उपलब्ध हैं।