लायंस क्लब आरोहण ने स्लम एरिया में लगाया स्वास्थ्य शिविर

Oct 27 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आरोहण द्वारा सोमवार को रेशमपुरा स्थित स्लम एरिया में बच्चों लिए दंत स्वास्थ्य, मुख स्वास्थ्य शिविर, आंखों की जांच तथा महिलाओं को सेनेटरी पैड दवाइयां वितरण किया गया, यह कार्यक्रम समर्पण चैरिटेबल आई हॉस्पिटल के सहयोग किया गया। शिविर में लगभग 110 महिला एवं बच्चे लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग डॉ. मयंक श्रीवास्तव, डॉ. अभिजीत शर्मा ने अपनी सेवाएं दी महिलाओं को जानकारी तथा दवाइयां का वितरण डॉ. अर्चना प्रजापति द्वारा किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी बच्चों तथा महिलाओं टूथपेस्ट, ब्रश पाठ्य सामग्री,पेंसिल, दूध, फल, बिस्किट, चॉकलेट्स आदि सामग्री वितरित की गई। 
इस सेवा गतिविधि में क्लब अध्यक्ष वंदना जाजू के नेतृत्व मे किया गया। शिविर मे उपस्थित नितिन मांगलिक ने उद्बोधन में इस तरह के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने की सराहना की एवं भविष्य में भी आवश्यकता अनुसार इस तरह के शिविर लगाने पर जोर दिया। इस सेवा गतिविधि मे हेमेंद्र तिवारी, पूर्व जुबेर रहमान, श्रमिक स्वार्थ पाठशाला के संचालक बृजेश शुक्ला, सर्मपण आई हॉस्पिटल से विजयलक्ष्मी, सह सचिव ज्योति कुशवाह, सह कोषाध्यक्ष छवि आपले, मधु महेश्वरी,मोना बरेजाआदि सदस्यों उपस्थित हुए। इस शिविर की कार्यक्रम संयोजिका लवलीन कोर थी।