आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च

Oct 26 2026

ग्वालियर। आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन लॉन्च किया है। यह सेवानिवृत्तिआय से जुड़ा उत्पाद है, जो ग्राहकों को गारंटीशुदा एन्युटी और वेरिएबल एन्युटी का मिश्रण प्रदान करता है। इस सुविधा के तहत गारंटीशुदा आय वाला हिस्सा ग्राहकों को आय में स्थिरता प्रदान करता है, वहीं वेरिएबल वाला हिस्सा इंडेक्स से जुड़ी आय के जरिए उन्हें महंगाई से बचाने में मदद करता है।
इस उत्पाद की मुख्य खूबी यह है कि इसमें ग्राहक 60' से 100' तक का हिस्सा गारंटीशुदा एन्युटी के रूप में चुन सकते हैं। शेष हिस्सा निफ्टी 50 टोटल रिटर्न इंडेक्स से जुड़ा होता है, जिससे ग्राहक बाज़ार में भागीदारीकर अपने सेवानिवृत्ति के वृद्धावस्था में आय बढऩे की संभावना का लाभ उठा सकते हैं।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस के विकास गुप्ता ने इस लॉन्च के संबंध में कहा ‘लोगों की जीवन प्रत्याशा बढ़ रही है, ऐसे में उन्हें लंबी सेवानिवृत्ति अवधि के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। बढ़ते खर्चों और बदलती वित्तीय प्राथमिकताओं को देखते हुए, ऐसे सेवानिवृत्ति समाधान होना बहुत जरूरी है, जो स्थिरता भी प्रदान करें और साथ ही बाज़ार से जुड़ी आय में वृद्धि की संभावना भी प्रदान करें। 
आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन’ के साथ, ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार गारंटीशुदा आय का स्तर चुन सकते हैं और साथ ही बाज़ार के प्रदर्शन से लाभ उठाने का अवसर भी हासिल कर सकते हैं। इस लचीलेपन से उन्हें सही फैसले लेने और अधिक आत्मविश्वास तथा वित्तीय सुरक्षा के साथ अपने सेवानिवृत्ति के वर्षों की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
यहउत्पाद सिंगल-लाइफ (एक व्यक्ति के लिए) और जॉइंट-लाइफ (दो व्यक्तियों के लिए) का विकल्प प्रदान करता है, जिसमें खरीद मूल्य की वापसी भी शामिल है। यदि एन्युटी लेने वाले व्यक्ति (या अंतिम जीवित व्यक्ति) की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को कुल चुकाए गए प्रीमियम के बराबरमृत्यु लाभ वापस कर दिया जाएगा।