शरद पूर्णिमा पर छात्राओं ने माता की आराधना कर किया गरबा
Oct 26 2026
ग्वालियर। शरद पूर्णिमा के पवन अवसर पर तृप्ति नगर मुरार स्थित केडीएस स्कूल की छात्राओं द्वारा मनमोहक गरबा की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुरार थाना प्रभारी गोविंद बगोली, कार्यक्रम की अध्यक्षता बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। वही विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश दुबे, संगीता अग्रवाल थीं। कार्यक्रम का संचालन कल्पना अग्रवाल एवं आभार बृजेश अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर मुकेश दुबे ने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा समय समय पर धार्मिक आयोजन किए जाते है। वही डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हम अपने पर्व के महत्व को अपने आने वाली पीढ़ी को उनकी महत्वता से अवगत करते है अभी विगत दिनों विद्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ श्री गणेश उत्सव भी मनाया था। थाना प्रभारी गोविंद बगोली ने भी प्रस्तुति देने वाली बेटियों की सराहना की एवं उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









