बाबा गिर्राज महाराज एवं हनुमान जी को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित की खीर

Oct 26 2026

ग्वालियर। श्री गिर्राज बाबा सेवा समिति द्वारा शरद पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बाबा गिर्राज जी महाराज एवं श्री हनुमान जी को भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान अचलेश्वर मंदिर के नवनियुक्त न्यासी महेश मुदगल एवं अध्यक्ष  राजेश एरन का श्री गिर्राज बाबा सेवा समिति द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति के सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समिति के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में श्रद्धा, सेवा, सहयोग एवं आपसी सद्भाव की भावना मजबूत होती है। ऐसे आयोजन हमारी धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर श्रीमती ममता कटारे, समिति अध्यक्ष पंडित राजकुमार शर्मा, पंडित दीपक शर्मा, पंडित राजेंद्र भारद्वाज, रामगोपाल झा, शरद पाराशर, महेश पराशर, धर्मेंद्र शर्मा, संदीप पांडे सहित श्री गिर्राज बाबा सेवा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।