मृगनयनी हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन संपन्न
Oct 26 2026
ग्वालियर। दाल बाजार मे डेंगरे परिसर मे मृगनयनी प्रदर्शनी शुभारंभ सतीश सिकरवार विधायक, अशोक जादौन अध्यक्ष मेला प्राधिकरण, सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण, उद्योगपति वीरेंद्र गंगवाल, प्रवीण अग्रवाल अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स, प्रदीप गुप्ता अध्यक्ष गहोई वैश्य समाज ग्रेटर ग्वालियर द्वारा किया गया। इस विशेष प्रदर्शनी में कुशल शिल्पी और कारीगर द्वारा अपनी पारंपरिक कला,हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादो का प्रदर्शन कर रहे हैं।
डेंगरे परिसर में रंग बिरंगी कलात्मक वस्तुओं, पारंपरिक परिधानों और लोक शिल्पी की आकर्षक छठा जीवंत नजर आ रही है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिला शिल्पकारों और गृह आधारित उद्योगों को मंच देना है जो अपनी कला के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई पहचान बना रही हे आयोजन में पारंपरिक भारतीय शिल्पकला की विविधता देखने को मिली।
प्रदर्शनी की संयोजिका श्रीमती रितिका डेंगरे को इस उपलब्धि के लिए सुधीर गुप्ता वाइस-चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई इस आयोजन का उद्देश्य कलाकारों और शिल्पियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है यहां वे अपने हुनर का प्रदर्शन कर सके आर्थिक रूप से सशक्त बन सके विशिष्ट कारीगरी के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति और भारतीय पारंपरिक कला को समृद्ध विरासत को सामने ला रहे हे। मध्य प्रदेश शासन द्वारा पुरस्कृत स्व. श्रीमती बिट्टो बाई प्रसिद्ध गुडिय़ो को हस्तशिल्प से निर्मित उनके परिवार द्वारा भी यहां अपनी कला का प्रदर्शन किया जा रहा है दतिया के कुशल कारीगरों शिल्पियों द्वारा निर्मित ब्रांस की वस्तुएं आकर्षण का केंद्र हे। इस अवसर श्रीमती सुमन शर्मा गहोई वैश्य समाज ग्रेटर के महामंत्री सुधीर रावत, अंकित क_ल, ओमप्रकाश डेगरे, राकेश डेंगरे, दाल बाजार अध्यक्ष दिलीप पंजवानी, राजु रावत, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









