तानसेन क्रिकेट अकादमी बी ने जीता जीडीसीए अंडर 15 टूर्नामेंट
Oct 26 2026
ग्वालियर। ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 15 बी ग्रेड एक दिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल मैच में तानसेन क्रिकेट अकादमी ने हरिवंश क्रिकेट क्लब को 115 रन से हराकर टूर्नामेंट की चैंपियन टीम बनी। तानसेन अकैडमी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट होकर 196 रन बनाए जिसमें दीप तोमर ने शानदार नाबाद अर्धसतकीय पारी खेली। कल मैच के हीरो रहे रुस्तम बघेल ने शानदार 42 रन की पारी खेली 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिवंश क्लब की टीम तानसेन अकैडमी के तेज गेंदबाज शिवा के सामने नतमस्तक हो गई शिवा ने तेज गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किये। शिवा के अलावा साहिल ने दो विकेट लिए दो विकेट रूद्र ने लिया है यह टूर्नामेंट जीत कर तानसेन क्रिकेट अकादमी की बी टीम जीडीसीए के दो दिवसीय टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









