डांस, डिस्को और मस्ती के साथ अग्रकुल महिला समिति की ‘डांस पे चांस’ पार्टी संपन्न

Oct 25 2026

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति द्वारा आयोजित मस्ती और मनोरंजन से भरपूर ‘डांस पे चांस’ पार्टी का आयोजन उक होटल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सखियों ने वेस्टर्न लुक में शामिल होकर डांस, डिस्को, फोटोशूट और मजेदार रील्स के साथ खूब धमाल मचाया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजमर्रा की व्यस्तताओं से दूर कुछ पल अपने लिए बिताने और आपसी मेल-मिलाप के साथ आनंदमय समय व्यतीत करने का अवसर देना था। बिना किसी औपचारिकता और भारी तैयारियों के आयोजित इस पार्टी में सखियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। संगीत की धुनों पर थिरकती सखियों और हँसी-खुशी से भरे माहौल ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में नि:शुल्क हाउजी भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक उपहार प्राप्त किए। फोटोशूट और रील्स के माध्यम से सभी ने इस खुशनुमा शाम की यादों को संजोया।
अग्रकुल महिला समिति की संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल एवं रश्मि अग्रवाल ने सभी सखियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन, आपसी प्रेम और सौहार्द से जोडऩा है। इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर खुशियाँ बाँटने का अवसर प्रदान करते हैं।
हाउजी जीतने वाले विजेता में ज्योति गोयल, गंगा सिंघल, सरोज अग्रवाल   पारुल जैन, नेहा गर्ग, अलका गुप्ता, कीर्ति गर्ग, नेहा सराफ, नीलम गोयल, चंचल गुप्ता, सरिताअग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, लक्ष्मी गर्ग एवं  उषा अग्रवाल आदि सदस्यों को संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल एवं रश्मि अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।