शरद पूर्णिमा पर चाय पर चर्चा ग्रुप ने किया खीर प्रसादी का वितरण
Oct 25 2026
ग्वालियर। चाय पर चर्चा ग्रुप द्वारा शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर खेड़ापति हनुमान मंदिर में धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दूध-चावल एवं साबूदाना खीर का भोग भगवान श्री हनुमान जी को अर्पित किया गया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित लगभग एक हजार धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान चाय पर चर्चा ग्रुप के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर दरबार में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती के पश्चात मंदिर के पंडित श्री टिंकू महाराज जी से सभी सदस्यों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर ग्रुप के अनूप अग्रवाल, रवि कुमार गर्ग, रामनाथ अग्रवाल, अरुण बंसल, नंदकिशोर अग्रवाल, दिनेश बंसल, दिनेश अग्रवाल, विनोद सिंघल, प्रेम अग्रवाल, विपिन खेतान, निहाल गुप्ता, पवन सिंघल, सुभाष अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती नीलम अग्रवाल, गोपाल जैन, बंटी परिहार सहित बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शीतला माता मंदिर में हुई हृदय विदारक दुखद घटना पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









